धौलपुर| राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से नवंबर में जयपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए धौलपुर जिले की टीम बनाने के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल 4 नवंबर बुधवार सुबह 7 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम बड़ी फील्ड में रखी गई है। इस ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकता है जिनका जन्म 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के मध्य हुआ हो। ट्रायल देने वाले खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र (डिजिटल वाला) मूल निवास प्रमाण पत्र (डिजिटल वाला) आधार कार्ड तथा पिछली 3 साल की मार्कशीट एवं माता-पिता का आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड ओरिजिनल आदि साथ लेकर आएं।