पाली| पाली जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में बांगड़ स्टेडियम में रविवार सुबह 9 बजे सीनियर व सब-जूनियर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बालक व बालिका वर्ग में आयोजन होगा। सीनियर वर्ग में 85 किलोग्राम से कम और सब-जूनियर में 60 किलोग्राम तक वजन वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सब-जूनियर वर्ग के लिए आयु सीमा 16 वर्ष से अधिक नहीं रखी है। उद्घाटन में मुख्य अतिथि नमिता बुबकिया और अध्यक्षता राजेश दवेरा करेंगे। पंजीकरण सुबह 9 बजे तक कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मेवाड़ा के पास कराया जा सकेगा।