राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में श्रीमहावीरजी पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के दावेदारों के नाम आज दैनिक भास्कर न्यूज एप पर प्रकाशित किए जा रहे हैं। एप की टीम गांव-गांव पहुंची और दावेदारों के नाम जुटाए। सरपंच गांव का मुखिया होता है। चुनाव को लेकर गांवों में जोड़-तोड़ और जीत के समीकरण बनाए जा रहे हैं। कई गांवों में चार से पांच और कुछ गांवों में इससे ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। नामांकन के बाद ही चुनाव की तस्वीर साफ होगी। इसके बाद दावेदारों की संख्या बढ़ सकती है। तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। चौथे चरण के दावेदारों की सूची 11 नवंबर को दैनिक भास्कर न्यूज एप पर देखी जा सकेगी।