भास्कर न्यूज | सादुलपुर कस्बे में 30 नवंबर को पांचवें श्याम महोत्सव का आयोजन होगा। श्याम परिवार सेवा समिति राजगढ़ के सहयोग से कार्यक्रम होगा। पहले यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर को होना था, जिसे किसी कारण से स्थगित कर दिया था। गोविंद जिंदल ने बताया कि 30 नवंबर को सुबह 8.15 बजे शिव मंदिर से निशान यात्रा शुरू होगी, जो श्याम मंदिर पहुंचेगी। देर शाम 7.15 बजे से भजन संध्या होगी। गायक आयुष सोमानी जयपुर व वर्षा गर्ग गुरुग्राम भजनों की प्रस्तुति देंगे।