सीकर में 18 साल की युवती लापता हो गई। परिवार ने एक युवक पर शक जताया गया है। वहीं, चोर एक मकान से गहने चुराकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चेन स्नेचिंग का भी एक मामला सामने आया है। 18 साल की युवती लापता 18 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 2 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी 18 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इसके बाद उसकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पिता ने अंदेशा जताया है कि पड़ोसी कस्बे का रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले जा सकता है। मकान से जेवरात और नगदी चोरी सीकर में रात के समय घर में जेवरात और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सीकर के नेछवा कस्बे की है। इस संबंध में मोहम्मद हारुन ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 1 नवंबर की रात उनके घर से चोर लाखों रुपए के जेवरात और अलमारी में रखी नगदी लेकर चले गए। कितना माल चोरी हुआ, यह देखने पर ही पता चलेगा। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। 25 साल की महिला के साथ चेन स्नेचिंग सीकर में 25 साल की महिला के साथ चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के द्वारा पुलिस में शिकायत देकर बताया गया कि दो नवंबर को वह गांव में किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो लड़के आए जिन्होंने झपटा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और एक धागा तोड़ लिया।