सीकर में एक युवक फेसबुक पर दिए विज्ञापन के जरिए ठगों के जाल में फंस गया। ठगों ने उससे ट्रेडिंग के नाम पर 9.46 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। मामले को लेकर 36 वर्षीय युवक ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल युवक फेसबुक स्क्रोल कर रहा था। इस दौरान उसने एक एड पर क्लिक कर दिया। जिसके बाद ठग लगातार युवक से व्हाट्सएप्प पर ट्रेंडिंग के लिए कॉन्टेक्ट करने लग गए। इसके बाद ठगों ने युवक को फंसाकर अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करवा लिए। फिर इन्वेस्टमेंट के नाम, प्रॉफिट लेने और टैक्स सहित अन्य बहाने करके 9.46 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद भी आरोपी पैसों की डिमांड कर रहे थे। ऐसे में पीड़ित युवक को समझ आ गया कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। उसने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज की। इसके बाद अब साइबर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच एएसआई दीनदयाल कर रहे हैं।