सीकर की दादिया थाना पुलिस ने सोमवार को पिपराली के पूर्व सरपंच के हिस्ट्रीशीटर भाई और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों बोलेरो गाड़ी में देशी शराब की 5 पेटियां लेकर घूम रहे थे। आरोपियों पर रविवार की रात में अपने ही भतीजे पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। पुलिस ने अब दोनों के खिलाफ अवैध शराब के ट्रांसपोर्टेशन का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हिस्ट्रीशीटर चाचा ने भतीजे पर किया था हमला दादिया थाना SHO संजय पूनियां ने बताया कि बीती रात पलासिया जोहड़ के पास खुशबू होटल पर बैठे युवक राजेश मूंड पर उसके ही हिस्ट्रीशीटर चाचा रामनिवास मूंड और जितेंद्र ने जानलेवा हमला किया था। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे। बीती रात राजेश मूंड को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया था। पुलिस आज दोनों आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। इसी दौरान आज मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी थाना इलाके में ही बोलेरो गाड़ी लेकर घूम रहे हैं। ऐसे में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास गाड़ी में 5 देशी शराब की पेटियां भी मिली है। ऐसे में आबकारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। अब इन्हें कल कोर्ट में पेश करके जानलेवा हमले के मामले में भी गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर रामनिवास मूंड पिपराली पंचायत के पूर्व सरपंच संतोष मूंड का भाई है। संतोष इस बार भी सरपंच चुनाव में प्रत्याशी था। इनका भतीजा राजेश चुनाव में विकास मूंड के साथ में था। विकास से 2009 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया। इस बात से नाराज होकर रामनिवास ने अपने साथी जितेंद्र के साथ राजेश पर जानलेवा हमला किया था। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें : पिपराली में चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर हमला:सरपंच प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर भाई ने जीते सरपंच का समर्थन करने पर अपने भतीजे पर बोतल फोड़ी; जयपुर रेफर सीकर में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला हो गया। चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर भाई सहित अन्य लोगों ने होटल पर बैठे भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने युवक के सिर पर बोतल फोड़ दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीकर लाया गया। (पूरी खबर पढ़ें)