सीकर में कहीं 78 दिनों से नाली की सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं तो कहीं बंद रोड लाइट और झुके बिजली के खंभे हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। न्यू शिव कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी हुई है। वहीं सिल्वर जुबिली रोड पर पाइपलाइन लीकेज और धोबियों के मोहल्ले में नाली की सफाई की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए रहवासी जिम्मेदार विभागों से कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन हेमंत सैनी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' सिल्वर जुबली रोड से शेर सिंह ने पाइपलाइन में लीकेज की समस्या बताई थी। पोस्ट में उन्होंने बताया था कि लीके ज के कारण पिछले कई दिनों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ हो रहा है। सड़क पर जलभराव की परेशानी अलग से हो गई है। समस्या पोस्ट होने के बाद जेईएन हेमंत सैनी ने समस्या का समाधान करवा दिया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है। पोस्ट के बाद हुई सफाई, गंदगी से मिली राहत शहर में धोबियों के मोहल्ले से श्रवण कुमार ने नाली की नियमित सफाई नहीं होने की समस्या पोस्ट की थी। नालियां जाम होने से सारा गंदा पानी बहकर रोड पर आ रहा है। इससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। संबंधित विभाग ने इनकी समस्या का समाधान करवा दिया है। मोहल्ले में रहने वाले लोगों को राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... 78 दिनों से ब्लॉक नाली, हुई ओवरफ्लो शहर के मोचीवाड़ा से कमलेश सैनी ने 78 दिनों से नाली की सफाई नहीं होने की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाली ओवरफ्लो हो गई है। जिसका सारा पानी रोड पर भरता है। इससे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को गंदगी और बदबू से असुविधा हो रही है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। संबंधित विभाग से अपील है कि इनकी समस्या का समाधान करवाएं। रामनगर कॉलोनी में बंद रोड लाईट से हो रही परेशानी नवलगढ़ रोड, रामनगर कॉलोनी से विनोद कुमार शर्मा ने स्ट्रीट लाईट बंद पड़े रहने की शिकायत बताई है। खंभे के सारे तार नीचे लटक रहे हैं और खंभा भी टेढ़ा हो रखा है। यहां कोचिंग जाने वाले बच्चों की आवाजाही ज्यादा रहती है। ऐसे में अंधेरे के कारण बच्चों और राहगीरों को रास्ते पर आने-जाने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है। इन्होनें संबंधित विभाग से लाईट के खंभे को ठीक करवाने की मांग की है। रोशनी के त्यौंहार में 2 महीने से रोड लाइट बंद राजनगर, चांदपोल से मोहम्मद इलियास ने पिछले 2 महीने से रोड लाइट बंद पड़े रहने की समस्या साझा की है। उन्होंने बताया कि रात के समय गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण वाहन चालकों को भी हादसे का डर रहता है। चोरी की आशंका भी रहती है। इलियास ने अपनी समस्या का समाधान मांगा है। कॉलोनी में न नाली का निर्माण, न सड़क बनाई गई सबलपुरा, न्यू शिव कॉलोनी वार्ड 1 से कुलदीप कुमार ने गली में नाली का निर्माण करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि न तो गली में नाली बनी है और न ही सड़क बनाई गई है। जिसके चलते स्थानिय निवासीयों को काफी कठीनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से गली में जलभराव हो जाता है और कीचड़ फैलने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। जल्द इनकी गली में सड़क और नाली का निर्माण किया जाए। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. माधव विहार कॉलोनी में 8 महीने बाद पानी सप्लाई शुरु:फतेहपुर रोड पर जमा गंदगी हुई साफ 2. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':चंदनपुरा के वार्ड 36 में सड़क मरम्मत का काम हुआ पूरा 3. जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी में सड़क निर्माण से मिली राहत 4. एईएन अमित स्वामी बने 'स्टार ऑफिसर':कहीं जलभराव तो कहीं सालभर से सड़क बनने का इंतजार 5. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 6. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 7. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 8. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 9. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 10.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक