सीकर में दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ देखते हुए पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। धनतेरस पर 6 नवंबर से दीपावली के त्योहार पर 8 नवंबर तक शहर में तीन दिन तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वहीं दीपावली के दिन शाम 5 बजे से देर रात तक शहर के परकोटा क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा। ट्रैफिकइंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ के द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार- जाट बाजार, सुभाष चौक, तबेला बाजार, घंटाघर, चिरंजी पनवाड़ी की गली, डाक बंगला, बस डिपो स्टैंड, सालासर स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में बाजारों में ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने और आमजन की आवाजाही सुचारू रखने के लिए रूट बदले गए हैं। ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन