सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। सुबह घरवाले जागे तो नाबालिग नहीं मिली। जेवरात और रुपए भी गायब मिले। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 16 साल की नाबलिग बेटी जन्म से ही अपने ननिहाल में रह रही थी। 30 अक्टूबर की रात ननिहाल में खाना खाकर सो गई। 31 अक्टूबर को सुबह जब परिवार के लोग जागे तो वहां पर बेटी नहीं मिली। जब नाबालिग की मां अपने पीहर आई तो उन्होंने देखा कि नाबालिग के डॉक्यूमेंट भी घर पर नहीं है। साथ ही घर में रखे जेवरात और 80 हजार रुपए भी गायब मिले। 23 साल की महिला भी लापता 23 साल की महिला के लापता होने के केस में उसके जेठ ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 30 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे उनके भाई की पत्नी घर से शहर आने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। वह अपना आधार कार्ड भी साथ लेकर गई है और अब मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। एक युवक पर शक है जो उसे अपने साथ ले जा सकता है।