सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने 4 लाख रुपए की एमडी ड्रग के साथ 2 हजार के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीकर में ही 4 किलो अफीम तस्करी के मामले में करीब 1 साल से फरार था। आरोपी नेपाल में फरारी काटने के बाद सीकर आ गया। यहां वह अपनी एक्सीडेंट हुई गाड़ी को ठीक करवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के पास से 4 लाख रुपए कीमत की एमडी बरामद कोतवाली पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी की पहचान हरिराम जाट (35) पुत्र पालचंद जाट निवासी बाठोद, फतेहपुर के रूप में हुई है। हरिराम के कब्जे से 98.40 ग्राम एमडी मिली है। जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 4 लाख रुपए के लगभग है। गाड़ी को ठीक करवाने ले जा रहा था आरोपी आरोपी हरिराम जाट करीब 1 साल से नेपाल में फरारी काटने के लिए चला गया। शनिवार शाम डीएसटी टीम को सूचना मिली कि आरोपी नेहरू पार्क की तरफ से अपनी क्षतिग्रस्त हुई स्विफ्ट गाड़ी को लेकर सीकर शहर की तरफ आ रहा है। ऐसे में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह माल कहां से लेकर आया और कहां इसकी सप्लाई होनी थी। फिलहाल अब इस मामले की जांच उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिराम और इसके साथी पिछले लंबे समय से अफीम और एमडी की तस्करी का काम करते हैं। अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में कोतवाली पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल शंकरलाल,दिनेश,दलीप और डीएसटी टीम से विजयपाल,हरीश,जयसिंह सहित टीम का योगदान रहा।