सीकर में पंचायत चुनाव के इस चरण में पंच-सरपंच की वोटिंग शुरू हो गई है। सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 134 ग्राम पंचायतों के सरपंच और कुल 1394 वार्ड पंच के लिए गुरुवार को वोटिंग हो रही है। सीकर जिले की दांतारामगढ़, धोद ग्रामीण, धोद, खाचरियावास और पलसाना पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव चल रहे हैं। सरपंच और पंच के लिए बैलट पेपर से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है। 546 बूथों पर 4.95 लाख वोटर करेंगे वोट जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- इस चुनाव में 546 बूथों पर 4 लाख 95 हजार 558 लाख वोटर हैं। इनमें दांतारामगढ़, खाचरियावास और धोद के 4 ट्रांसजेंडर भी रजिस्टर्ड है। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में दूसरे चरण की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 89, धोद में 127, धोद ग्रामीण में 134, खाचरियावास में 85 और पलसाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच पदों के लिए मतपत्र 4 नवंबर को भेजे जाएंगे। इसके बाद 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच की वोटिंग के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी। दांतारामगढ़ पंचायत समिति धोद पंचायत समिति धोद ग्रामीण पंचायत समिति खाचरियावास पंचायत समिति पलसाना पंचायत समिति