सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 14 जिला परि‌षद सदस्यों और 89 पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं इसके बाद 5 पंचायत समिति क्षेत्रों की 134 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव 5 नवंबर को बैलेट पेपर से होंगे। 546 बूथों पर 4.95 लाख वोटर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि चुनाव में 546 बूथों पर 4 लाख 95 हजार 558 वोटर हैं। इनमें दांतारामगढ़ में 2 औरा धोद व खाचरियावास में 1-1 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में दूसरे चरण की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आशीष मोदी ने बताया कि पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 89, धोद में 127, धोद ग्रामीण में 134, खाचरियावास में 85 और पलसाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच पदों के लिए मतपत्र 4 नवंबर को भेजे जाएंगे। इसके बाद 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी। जिला परि‌षद प्रत्याशियों का गणित दांतारामगढ़ पंचायत समिति धोद पंचायत समिति धोद ग्रामीण पंचायत समिति खाचरियावास पंचायत समिति पलसाना पंचायत समिति Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव