सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 14 जिला परि‌षद सदस्यों और 89 पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। सीकर में कुल 67.69 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिला परिषद सदस्य की 14 सीटों पर 50 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं पंचायत समितियों की कुल 89 सीटों पर 323 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 373 प्रत्याशी मैदान में थे। अब सरपंच-पंच का चुनाव 5 नवंबर को होगा, जिसका रिजल्ट उसी दिन देर रात तक आ जाएगा। 40 मिनट बंद रहा मतदान सीकर की हर्ष ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में बनाए बूथ संख्या 93 और 97 पर EVM मशीनों में सुबह करीब 7:20 पर खराबी आई। ऐसे में करीब 40 मिनट यानी 8:00 बजे तक मतदान नहीं हो सका। हालांकि अब एक बार मतदान फिर शुरू हो गया है। 6 बजे तक इतनी हुई वोटिंग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वोटिंग मशीन खराब होने से जताई नाराजगी ईवीएम खराबी की सूचना पर पहुंचीं वार्ड 11 से कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि ज्यादातर लोग सुबह ही वोट देने के लिए आते हैं और इसी वक्त मतदान रुका हुआ है। लोकतंत्र में प्रशासन का इस तरह का फेलियर किसी हाल में बर्दाश्त करने लायक नहीं है। वहीं, इसके बाद 5 पंचायत समिति क्षेत्रों की 134 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव 5 नवंबर को बैलेट पेपर से होंगे। देखिए वोटिंग से जुड़े PHOTOS… Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव