सीकर में मंगलवार को 5 पंचायत समिति धोद, दांतारामगढ़, पलसाना, धोद ग्रामीण और खाचरियावास क्षेत्रों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटिंग हुई। इस बार धोद ग्रामीण और खाचरियावास के पंचायत समिति बनने के बाद पहली बार वोटिंग हुई। धोद ग्रामीण में पहले ही चुनाव में रिकॉर्ड 70 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। खाचरियावास में भी 64 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। इसके अलावा पुरानी 3 पंचायत समितियों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।