सीकर जिले में पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण के नामांकन शुरु हो गए हैं। अंतिम चरण में रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और बलारां पंचायत समिति की कुल 123 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और पंच-सरपंच की वोटिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने अधिसूचना जारी कर निर्वाचन प्रक्रिया के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की है। अंतिम चरण के चुनावों के लिए‌ 5 पंचायत समितियों के कुल 75 पदों के लिए‌ 4 नवंबर तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। पहले दिन फतेहपुर में 5, लक्ष्मणगढ़ में 2 और नेछवा में 1 नामांकन दाखिल हुआ। रामगढ़ शेखावाटी और बलारां में पहले दिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। 6 नवंबर को नामांकन वापसी जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि अंतिम चरण के पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 14,16 और 17 को होंगे चुनाव सीकर जिले में पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायती समिति सदस्य तथा 16 नवंबर को ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच के चुनाव होंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सभी 123 ग्राम पंचायत में उपसरपंच के चुनाव होंगे।