सीकर में दीपावली के त्योहार से पहले बिजली सप्लाई सुचारू रखने के लिए मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसके तहत शहर के पुराने पावर हाउस से जुड़े सभी 11 केवी फीडर की 18 काॅलोनियों में बुधवार को 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली डिस्कॉम के अनुसार- 33/11 KV जीएसएस पुराना पावर हाउस पर रख-रखाव और बिजली के तारों का मेंटेनेंस किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक 33/11 KV GSS ओल्ड पावर हाउस से संबंधित क्षेत्र माथुर काॅलोनी, तिलक नगर, मोहल्ला कुरेशियां, चार कुतुब मस्जिद, तहसीलदार टंकी, मक्का मस्जिद, बिसायती चौक, शीतला चौक, रामलीला मैदान, मोहल्ला कारीगरों का, बांडिया बास, बायोस्कॉप, देवीपुरा कोठी, रानी शक्ति रोड, शास्त्री नगर, तिलक नगर, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र, जाट बाजार, दधीचि नगर से जुड़े आस-पास के इलाके में 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी।