सीकर में कहीं कचरा गाड़ी नहीं आने से खाली प्लॉट डंपिंग यार्ड बन रहे हैं तो कहीं रेलवे पटरी पर पड़े सांड के शव और खुले नाले से लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। कॉलोनियों में नालियों की सफाई नहीं होने से भी लोग गंदगी और बीमारी की आशंका से परेशान हैं। वहीं सुभाष चौक स्थित मंदिर के सामने कचरा पात्र और ओवरफ्लो नालियों की समस्या के साथ बिहारी मार्ग पर गहरे गड्ढे का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए रहवासी जिम्मेदार विभागों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' शहर के रहने वाले मोनू पाराशर ने सुभाष चौक स्थित श्री मदन मोहन जी मंदिर के सामने पिछले 5 दिन से कचरा पात्र और नालीयां ओवरफ्लो होने की समस्या साझा की थी। इससे पूरे मोहल्ले और मंदिर परिसर में असहनीय दुर्गंध बनी रहती है। समस्या पोस्ट होने के बाद एईएन अमित स्वामी ने समस्या का समाधान करवा दिया है। इससे मंदिर में आने-जाने वाले भक्तजनो को राहत मिली है। रोड में हुए 6 फीट के गड्ढे से राहत बिहारी मार्ग, कुमावत नगर वार्ड 20 से रवि कुमार शर्मा ने रोड में 6 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो जाने की समस्या पोस्ट की थी। गड्ढा अंदर से पूरा खोखला हो चुका है। जिसके चलते दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है। संबंधित विभाग ने समस्या सामने आने के बाद गड्ढे को सही करवा दिया है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... वार्ड 52 में कचरा गाड़ी नहीं आने से खाली प्लॉट बना डंपिंग यार्ड वैष्णव कॉलोनी, डोटासरा रेजिडेंसी वार्ड 52 से सोनू जांगिड ने मोहल्ले में कचरा गाड़ी नहीं आने की समस्या बताई है। कचरा गाड़ी नहीं आने के कारण आस-पड़ोस के सभी लोग पास वाले खाली प्लोट में कचरा फैकते हैं। जिसके चलते बदबू और बीमारी का खतरा बना रहता है। खुले में कचरा जमा होने से आवारा पशु भी वहां पहुंचते हैं और कचरे को आसपास फैला देते हैं। सोनू ने निवेदन कर वार्ड में कचरा गाड़ी लगवाने की अपील की है। रेलवे पटरी पर मिला मृत पशु का शव, हटाने की मांग श्री राम बॉयज होस्टल रोड, चरण सिंह नगर से कैलाश जाट ने सीकर से नवलगढ़ जाने वाली रेलवे पटरी पर मरे हुए एक बेसहारा पशु के शव को हटाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर इसे जल्द नहीं हटाया गया तो गंभीर बीमारी फैलने का खतरा हो सकता है। कैलाश ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय नगर निकाय से तुरंत शव को हटाने की अपील की है। पिपराली रोड पर खुले नाले से हादसों की आशंका शहर के पिपराली रोड, रेलवे क्वार्टर्स से अजय सिंह ने मेन रोड पर नाला खुला पड़े रहने की समस्या पोस्ट कर समाधान मांगा है। खुला नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकता है। खासकर रात के समय अंधेरे में नाला दिखाई नहीं देने से किसी के उसमें गिरने का खतरा बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह स्थिति अधिक जोखिम भरी है। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी का माहौल शहर की रहने वाली सुनीता सैनी ने कॉलोनी में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने की समस्या साझा की है। उनका कहना है कि नालियां कई दिनों से भरी पड़ी है। इससे गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छर और मक्खियां पनपने लगती हैं। आसपास रहने वाले लोगों को बदबू के चलते घरों में रहना मुश्किल होता है। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। निगम से अपील है कि इनकी कॉलोनी में नाली की सफाई करवाई जाए। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन हेमंत सैनी बने 'स्टार ऑफिसर':धोबियों के मोहल्ले में नाली की सफाई से मिली राहत 2. माधव विहार कॉलोनी में 8 महीने बाद पानी सप्लाई शुरु:फतेहपुर रोड पर जमा गंदगी हुई साफ 3. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':चंदनपुरा के वार्ड 36 में सड़क मरम्मत का काम हुआ पूरा 4. जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी में सड़क निर्माण से मिली राहत 5. एईएन अमित स्वामी बने 'स्टार ऑफिसर':कहीं जलभराव तो कहीं सालभर से सड़क बनने का इंतजार 6. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 7. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 8. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 9. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 10. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं