सीकर में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। अब रात के समय हल्की सर्दी शुरू हो गई है। यहां रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। फिलहाल एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर के समय धूप में थोड़ी सी तेजी थी। एक सप्ताह ड्राई रहेगा मौसम जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के मौसम में पिछले दिनों एक्टिव हुए चक्रवात का असर अब खत्म हो चुका है। अब सीकर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले करीब एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहने वाला है। सीकर में अब एक सप्ताह तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। यहां पर मौसम ड्राई रहने के साथ तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी होगा। हालांकि अब रात के समय धीरे-धीरे गुलाबी सर्दी और बढ़ेगी। सीकर में 4 दिनों का न्यूनतम तापमान