सीकर के मौसम में उत्तरी हवा का असर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने के साथ ही रात को‌ टू व्हीलर पर धूंजणी छूट रही है। सीकर के ग्रामीण इलाकों में भी तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है। हवा में नमी के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सीकर में आज सुबह से धूप निकली हुई है। हवा में नमी होने के कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है। सीकर में अभी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। बीती रात उत्तरी हवा ने हल्की ठंडक का अहसास करवाया। वहीं, सीकर में 2 दिन बाद हल्की बादलवाही की संभावना है। मौसम एक सप्ताह से ड्राई सीकर में पिछले एक‌ सप्ताह से मौसम ड्राई बना हुआ है। आज सुबह से सीकर जिले के उत्तरी इलाकों में हल्की हवा चल रही है। पिछले सप्ताह हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट हो रही है। अगले 24 घंटे मौसम ड्राई रहेगा। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज बात करें सीकर के तापमान की तो फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है, लेकिन हल्की हवा भी चल रही है।