सीकर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह से धूप निकली हुई है। हवाओं में नमी होने के कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर में 24 घंटे बाद हल्की बादलवाही की संभावना है। सीकर में पिछले 4 दिन से मौसम ड्राई बना हुआ है। आज सुबह से सीकर जिले के उत्तरी इलाकों में हल्की हवाएं चल रही हैं और अब उमस का असर नहीं है। सीकर में इस साल मानसून के फर्स्ट और सेकंड फेज में अच्छी बारिश नहीं हुई। रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है। सुबह हल्की हवाएं भी चलीं।