सीकर में अर्नब तूफान का असर खत्म होने के साथ ही रात का तापमान अब स्थिर हो गया है। देर रात चली ठंडी हवाओं के असर के चलते सुबह-शाम हल्की ठंड का असर महसूस हो रहा है। जिले में आज कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए हैं लेकिन बारिश का कहीं कोई अलर्ट नहीं है। तापमान बढ़ने की संभावना सीकर में आज धूप खिली हुई है, इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। सीकर समेत पूरे शेखावाटी में अभी सर्दी की मजबूत दस्तक नहीं हुई है। इस साल नवंबर महीने के पहले दिन मौसम सामान्य रहा। अभी मौसम में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। आज और कल दिन में हल्की हवाएं चल सकती हैं। जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 3 दिन तक सीकर का तापमान स्थिर रहने की संभावना है।