सिरोही में नेशनल हाईवे-27 (गुजरात से असम) पर ट्रक ने बाइक पर जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों दोस्त थे। बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट मंगलवार रात 10:30 बजे आबूरोड थाना क्षेत्र के मावल कट के पास हुआ। ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया- आबूरोड से पालनपुर (गुजरात) की ओर जा रहे ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों युवकों को एंबुलेंस से सरकारी उपजिला अस्पताल आबूरोड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रकाश और शंकर मीणा माउंट आबू के देलवाड़ा के रहने वाले थे। दोनों पड़ोसी थे। वहीं दिनेश उर्फ विनय आबूरोड के चारनिया फली, सातपुर का निवासी था। थानाधिकारी ने बताया- पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। ड्राइवर की तलाश कर रही है। देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… भाई बोला- बिना बताए घर से निकला था प्रकाश (मृतक) के भाई प्रवीण ने बताया- प्रकाश बिना बताए घर से निकला था। रात करीब 12 बजे हमें सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में प्रकाश की मौत हो गई है। तीनों युवक मजदूरी करते थे और अविवाहित थे। दिनेश के परिवार में मां है। दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका था। प्रकाश के माता-पिता का निधन हो चुका था। उसके तीन भाई और चार बहनें हैं। सभी विवाहित हैं। वहीं शंकर का एक भाई और तीन बहनें हैं। मां का निधन हो चुका था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। … यह खबर भी पढ़ें… बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, 2 की मौत:दो गंभीर घायल, गाड़ी के परखच्चे उड़े; छुट्‌टी पर आए थे गांव झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में बेकाबू बोलेरो आगे चल रही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)