ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सिरोही मेडिकल कॉलेज के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गाय और बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में गौसेवकों ने निजी वाहन से दोनों को पशु अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गौशाला ले जाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौसेवक घटना रविवार की है। हादसे की सूचना मिलने पर गौसेवक मंगल कुमार मीणा और उनके साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गाय और बछड़े को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए टोल प्लाजा से संपर्क कर एंबुलेंस मांगी। इस पर टोल प्लाजा की ओर से बताया गया कि दिन में स्टाफ उपलब्ध नहीं है। निजी वाहन से पहुंचाया पशु अस्पताल एंबुलेंस नहीं मिलने पर गौसेवकों ने खुद जिम्मेदारी संभाली और निजी वाहन की मदद से घायल गाय और बछड़े को पशु अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज कराने के बाद दोनों को गौशाला ले जाया गया। लिखित आश्वासन के बावजूद नहीं मिली एंबुलेंस गौसेवक मंगल कुमार मीणा ने बताया कि टोल प्लाजा की ओर से जिला प्रशासन को लिखित में दिया गया था कि सड़क हादसों में घायल गोवंश को अस्पताल या गौशाला पहुंचाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बावजूद रविवार को घायल गाय और बछड़े के लिए एंबुलेंस मांगी गई तो टोल प्लाजा ने दिन में स्टाफ उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर एंबुलेंस देने में असमर्थता जताई।