सिरोही में सदर थाना इलाके में कांडला राजमार्ग पर माकरोड़ा गांव के पास केमिकल पाउडर से भरा ट्रॉला पलट गया। हादसे के बाद करीब 5 घंटे तक यातायात रुका रहा। ट्रॉला कांडला से केमिकल पाउडर लेकर सिरोही की ओर जा रहा था। माकरोड़ा गांव जाने वाले रास्ते के पास पुलिया पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉला में रखी ज्यादातर बोरियां सड़क किनारे और बरसाती नाले में बिखर गईं। ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा और मजदूरों की मदद से बोरियां हटवाईं। सुबह करीब 10 बजे क्रेन की मदद से ट्रॉला सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात फिर शुरू हुआ।