सिरोही के पाडिव और ऊड़ गांवों में बिजली तंत्र की मरम्मत के लिए बुधवार को मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते पांच गांवों में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जोधपुर डिस्कॉम (जावाल) के सहायक अभियंता हेमंत कुमार प्रजापत ने बताया कि दीपावली पर बिजली सप्लाई जारी रखने के लिए 33 केवी जीएसएस पाडिव और ऊड़ पर रखरखाव का काम होगा। इस दौरान पाडिव, बलवंतगढ़, ऊड़, मंडवाड़ा और गोल गांवों में बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से कटौती से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है।