अब बैठे-बैठे वॉशिंग मशीन चलाना हो या वाई-फाई से फ्रीज चलाना हो। किसी इवेंट में जाना है और 15 मिनट में कपड़े धुलकर तैयार भी चाहिए तो अब ये सारा काम आसान हो गया है। वहीं मार्केट में इस बार बर्तन धोने के लिए ऐसे डिश वॉशर हैं, जो बर्तन पर एक दाग नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा आई केयर टेक्नॉलॉजी पर बेस्ड एलईडी टीवी अब उतनी ही लाइट आपको दिखाएगा, जितनी जरूरत होगी। इस बार दीपावली खास बनाने के लिए मार्केट में कंपनियों ने डेली यूटिलिटी से जुड़े ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जो घंटों का काम मिनटों में कर देंगी। एक घंटे में 112 बर्तन धोएगी, खारे पानी को नॉर्मल में बदलेगी मशीन इस बार मार्केट में सभी प्रोडक्ट्स की प्रीमियम रेंज हैं। इनमें सबसे खास प्रीमियर रेंज में डिश वॉशर यानी बर्तन धोने वाली मशीन है, जो एक घंटे में 112 बर्तन धो देती है। बॉश कंपनी की सीरीज-6 के डिश वॉशर मशीन अब खारे पानी को भी नॉर्मल पानी में बदल कर सारे बर्तन साफ कर देगी। इसमें तीन फ्रेम है। इनमें सबसे नीचे की तरफ बड़े बर्तन जैसे कढ़ाई, भगोना आदि, दूसरे फ्रेम में छोटे बर्तन, ग्लास आदि और सबसे ऊपर कटलेरी यानी स्पून आदि के लिए है। ये मशीन शॉवर और स्प्रे बेस्ड काम करती है। जितनी जरूरत हो, उसके हिसाब से ये टिकिया और लिक्विड कंज्यूम करती है, ताकि वेस्ट न हो। जब बर्तन धूल जाते हैं तो स्प्रे से बर्तनों की चमक बढ़ा देते हैं। दावा है कि कम पानी में बर्तनों को इतना साफ कर देती है कि एक दाग तक नहीं रहता है। मोबाइल से चलेगी वॉशिंग मशीन, कपड़ों के फ्रेब्रिक के अनुसार अब 15 मिनट में कपड़े वॉश हो जाएंगे। आईएफबी कंपनी की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी बेस्ड ये वॉशिंग मशीन मोबाइल से ऑपरेट होती है। यानी आप घर के किसी भी कोने में हों, आप वॉशिंग मशीन को ऑन-ऑफ कर सकते है। खास बात ये है कि ये मशीन जरूरत के हिसाब से सर्फ और लिक्विड ले सकती है। इसमें खास फीचर पावर स्टीम है। इसकी मदद से ये वॉशिंग मशीन पानी को 95 प्रतिशत तक स्टीम में बदल देती है और कपड़े धो देती है। इसके अलावा पुराने कपड़े जो 6 महीने या एक साल तक नहीं पहने हों, उसके अनुसार भी ये कपड़े धो देती है। साथ ही कपड़ों के फ्रेब्रिक के अनुसार टाइम और पानी अपने हिसाब से एडजस्ट कर लेती है। इसमें खास फीचर ये भी है कि कपड़े 99 प्रतिशत तक सूखकर बाहर आ जाते हैं। वाई-फाई से चलेगा फ्रीज, दूसरे बर्तनों की बदबू भी खाने में रोकेगा अब फ्रीज को भी आप घर के किसी भी कोने में बैठकर ऑपरेट कर सकेंगे। इसमें जरूरत के हिसाब से वाई-फाई की मदद से फ्रीज का टेम्परेचर सेट कर सकते हैं। यदि ठंडा पानी, आइस क्यूब या क्रश चाहिए तो वो भी एक बटन में मिल जाएगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रीज को फ्रीजर और फ्रीजर को फ्रीज में कन्वर्ट कर सकते हैं। ड्यो फ्रेश टेक्नोलॉजी की मदद से फ्रीज में रखे खाने की बदबू दूसरे बर्तन में नहीं फैलती। इतना ही नहीं आप फ्रीज को फोन से कनेक्ट करके फ्रीज को कभी भी ऑन-ऑफ कर सकते हैं। टीवी में आई केयर टेक्नॉलोजी, सिनेमा वाली फील टीसीएल कंपनी ने सुपर क्यूडी मिनी एलईडी टीवी लॉन्च किया है, जो पूरी तरह से गूगल ऑपरेटेड है। खास बात ये है कि इसका साउंड सिनेमेटिक है, यानी आप घर में बैठे सिनेमा वाली फील ले सकेंगे। इतना ही नहीं ये आई केयर टेक्नॉलोजी बेस्ड है। यानी जहां जरूरत होगी, उतनी ही लाइट इस टीवी में दिखेगी। RO अब खुद एडजस्ट करेगा पीएच-टीडीएस लेवल दीपावली पर घर साफ करने की भी झंझट खत्म हो चुकी है। रोबोटिक क्लिनर आपके हिसाब से घर के हर कोने की सफाई करेगा। आप मोबाइल से बता पाएंगे कि घर का कौनसा हिस्सा साफ करना है। इसके अलावा मार्केट में ऐसे RO भी आए हैं, जो अपने हिसाब से पीएच और टीडीएस को कंट्रोल कर पानी को पीने लायक बना देते हैं।