दीपावली पर सवाई मानसिंह अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे। 6 से 11 नवंबर तक इन डॉक्टर्स की स्पेशल ड्यूटी लगी है। पटाखों या अन्य कारणों से आंख, चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से में जलने या खराब होने की घटनाओं को डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई है। इसके लिए SMS के अधीक्षक ने आदेश जारी किए है। इसमें इमरजेंसी मेडिसिन में आंख, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जन, न्यूरोसर्जन और एनिस्थिसिया के डॉक्टर रहेंगे। हर डिपार्टमेंट से हर समय एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर और एक-एक सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी बर्न या दूसरे एक्सीडेंट केस के आने तुरंत ट्रीटमेंट किया जा सके। जबकि सामान्य दिनों में इमरजेंसी में केवल जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी के अलावा कार्डियक डिपार्टमेंट से जुड़े डॉक्टरों की ही ड्यूटी रहती है। लेकिन दीपावली या अन्य त्यौहारों पर दूसरे डिपार्टमेंट से भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है। दवाईयों और अन्य उपकरणों का स्टॉक रखने के निर्देश इधर इमरजेंसी विभाग के अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर इमरजेंसी में पर्याप्त दवाईयों और ऑपरेशन थियेटर में उपकरणों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए है। ताकि मरीज के आने पर दवाईयों या उपकरणों के अभाव में इलाज में देरी न हो सके। हर साल 100 से ज्यादा केस आते है SMS में जयपुर में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में दीपावली सीजन पर हर साल 100 से ज्यादा पटाखों से चलाने के दौरान या अन्य कारण से बर्न केस आते है। इनमें कई गंभीर केस आंखाें से संबंधित होते है, जिनमें लोगों की आंखों की रोशनी तक चली जाती है। जयपुर के अलावा आसपास के जिलों और राज्यों से भी केस रैफर होकर जयपुर आते है।