सोजत में पुलिस ने सोमवार को नकली मेहंदी बनाने वाली एक फैक्ट्री पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, रविवार को पकड़ी गई फैक्ट्री के आरोपी विक्रमसिंह राणावत की निशानदेही पर यह कार्रवाई हुई। ब्रांडेड’ मेहंदी की नकली पैकिंग तैयार की जा रही थी पुलिस का आरोप है कि यहां ब्रांडेड’ मेहंदी की नकली पैकिंग तैयार की जा रही थी। आरोपी इसे विदेश भेजने की तैयारी में था। फैक्ट्री से मेहंदी कोन के 15 हजार से ज्यादा डिब्बे और कच्चा माल मिला है। सोजत थाने की सब-इंस्पेक्टर घेवरराम ने बताया कि मेहंदी कारोबारी मनीष पालरिया ने शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, पशु अस्पताल के पीछे स्थित फैक्ट्री में उनके अधिकृत ‘टिकटोक’ ब्रांड के नाम से नकली मेहंदी बनाई जा रही थी। हवाई पट्टी के पीछे स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई पुलिस ने सोमवार शाम हवाई पट्टी के पीछे स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आरोपी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के बाद पता चलेगा कि यह काम कब से चल रहा था, कितनी बार माल विदेश भेजा गया और कुल कितना नकली माल मिला। पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं दूसरी जगह भी ऐसा काम तो नहीं चल रहा।