प्रतापगढ़| राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय प्रतापगढ़ में शनिवार को सीसीए गतिविधियों के तहत सदनवार एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के 16 विद्यार्थियों ने लोकगीत, भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। सीसीए प्रभारी ज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गायन के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कनिष्ठ वर्ग में टैगोर सदन की ईशिका पंचोली प्रथम, अशोका सदन की आराध्या पुरोहित द्वितीय और वीरा मीणा तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में अशोका सदन के अक्षत जैन प्रथम, शिवाजी सदन के अंकुश बंजारा द्वितीय और रुचिका राव तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में संगीत शिक्षक सीताराम किराड़ ने प्रतिभागियों का निर्देशन किया। दिव्यम शिल्पकार और तिलक साहू ने वाद्ययंत्रों पर संगत दी। प्राथमिक शिक्षिका निशा ने कार्यक्रम का संचालन किया। वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने परिणाम घोषित किए।