भास्कर न्यूज | टोंक पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए टोंक पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां को लेकर एसपी रोशन मीणा ने सोमवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने पंचायत समिति पीपलू क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरान कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाएं जांचते हुए चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने और मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने सोहेला, गहलोद, हांडीकलां और डारडातुर्की स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कहा कि पंचायती राज चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। चुनाव में गड़बड़ी करने या मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।