स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट में लगातार हो रही देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार शाम 6:55 बजे जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-5124 का शेड्यूल कई बार बदला गया। यात्रियों को 20 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा। वहीं आने वाली फ्लाइट भी करीब 7 घंटे 15 मिनट देरी से पहुंचने की संभावना है। कब-कब रीशेड्यूल किया पहले इसे रात 11:35 बजे, फिर बुधवार सुबह 6:50 बजे रिशेड्यूल किया गया। अब इसके दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर रवाना होने की जानकारी दी गई है। इस तरह यात्रियों को 20 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट SG-5123 भी 7 घंटे से ज्यादा लेट है। दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंचने वाली यह फ्लाइट शाम 8 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंचने की संभावना है। पूरी रात इंतजार, बार-बार बदला शेड्यूल जयपुर से दुबई जाने वाली SG-5124 मंगलवार शाम 6 बजकर 55 मिनट रवाना होनी थी। एयरलाइन ने पहले इसका समय रात 11 बजकर 35 मिनट किया। इसके बाद बुधवार सुबह 6 बजकर 50 मिनट उड़ान का अपडेट दिया गया। अब नया समय सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर तक बताया जा रहा है। इस तरह यात्रियों को पूरी रात एयरलाइन के अपडेट का इंतजार करना पड़ा। लगातार बदलते समय से उनकी आगे की यात्रा, होटल बुकिंग और निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित होने की आशंका है। यात्रियों के लिए परेशानी देरी के साथ यह भी है कि उड़ान का वास्तविक समय बार-बार बदल रहा है। दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट भी 7 घंटे लेट दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5123 का निर्धारित समय दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर है। बुधवार को यह करीब 7 घंटे 15 मिनट की देरी से शाम 8 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंचने की संभावना है। इससे दुबई से आने वाले यात्रियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। देरी के कारण उनकी आगे की यात्रा और अन्य निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। लगभग रोज घंटों लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट का शेड्यूल पिछले दिनों भी प्रभावित रहा है। इस बार जयपुर से जाने वाली फ्लाइट का समय मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक कई बार बदला गया। वहीं, दुबई से आने वाली फ्लाइट भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही। फिलहाल SG-5124 के सुबह 11 बजकर 35 मिनट तक रवाना होने और SG-5123 के शाम 8 बजकर 10 मिनट जयपुर पहुंचने की संभावना है।