पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 325 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान की जीत में फखर जमान ने 127 रन की पारी खेली। उनके अलावा साद बेग ने 74 और अराफात मिन्हास ने 31 गेंदों पर 61 रन बनाए। हसन नवाज 37 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंदु मेंडिस ने पहली पारी में शतक लगाया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को मजबूत शुरुआत मिली। ओपनर अविष्का फर्नांडो और कमिंदु मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 18वें ओवर में सलमान आगा ने अविष्का को LBW आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अविष्का ने 49 गेंदों पर 38 रन बनाए। इसके बाद कामिंदु मेंडिस ने पारी संभाली और 128 गेंदों पर 131 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए। कमिंदु और रत्नायके के बीच शतकीय साझेदारी कामिंदु को पवन रत्नायके का अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई। रत्नायके ने 65 गेंदों पर 77 रन बनाए। इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी और टीम ने अगले 70 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए। टीम ने आखिरी 10 ओवर में 6 विकेट गंवा दिए। टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 325 रन तक पहुंची। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, सलमान आगा और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान की खराब शुरुआत के बाद फखर ने जमाया शतक 326 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 14 रन तक अपने दोनों ओपनर माज सदाकत और बाबर आजम के विकेट गंवा दिए। बाबर खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद फखर जमान और साद बेग ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी की। फखर ने 99 गेंदों पर 127 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। साद बेग ने 75 गेंदों पर 74 रन बनाए। मिन्हास और हसन ने 49 गेंद पर 94 रन जोड़े फखर और साद के आउट होने के बाद पाकिस्तान को जीत के लिए तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। ऐसे में अराफात मिन्हास ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए। इस दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए। हसन नवाज ने भी नाबाद 37 रन बनाए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 65 गेंदों पर 94 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… युवराज बोले- अभिषेक शर्मा में कप्तान बनने की सभी खूबियां:उन्होंने हमेशा वैभव सूर्यवंशी और डोमेस्टिक प्लेयर्स को सपोर्ट किया, वे भविष्य के लीडर पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को भविष्य का लीडर बताया है। उनका मानना है कि अभिषेक में टीम की कप्तानी करने की सभी खूबियां हैं। युवराज ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने के तरीके पर अभिषेक की तारीफ की। पूरी खबर पढ़ें…