श्रीगंगानगर की सेंट्रल जेल में एक बंदी के बिस्तर से संदिग्ध पाउडर बरामद हुआ। पाउडर एक पारदर्शी थैली में रखा हुआ था। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन में हलचल मच गई। जेल प्रशासन ने संदिग्ध सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार- जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने औचक तलाशी अभियान के तहत विभिन्न बैरकों और बंदियों के सामान की जांच की। इसी दौरान एक बंदी के बिस्तर की तलाशी लेने पर पारदर्शी थैली में संदिग्ध पाउडर मिला। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उसे अपने कब्जे में ले लिया। जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन के निर्देश पर जेल प्रहरी ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध पाउडर जेल के भीतर कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। बरामद पाउडर की प्रकृति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।