पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण में श्रीगंगानगर जिले की तीन पंचायत समितियों श्रीविजयनगर, सूरतगढ़ और राजियासर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में गुरुवार, 5 नवंबर को सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक करवाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही गांवों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन तीन पंचायत समितियों में 283185 मतदाता हैं, जो गांव की सरकार चुनेंगे। मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया- तीसरे चरण में श्रीविजयनगर, सूरतगढ़ और राजियासर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव करवाया जाएगा। 102 ग्राम पंचायतों में 400 से ज्यादा दावेदार श्रीविजयनगर पंचायत समिति में 39, सूरतगढ़ में 36 और राजियासर पंचायत समिति में 27 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी 102 ग्राम पंचायतों में अब तक 400 से संभावित दावेदारों के नाम सामने आए हैं। सबसे ज्यादा दावेदार सूरतगढ़ पंचायत समिति में हैं। यहां 36 ग्राम पंचायतों में 180 से अधिक नाम सामने आए हैं। वहीं, श्रीविजयनगर की 39 ग्राम पंचायतों में 150 और राजियासर की 27 ग्राम पंचायतों में 80 संभावित दावेदारों के सामने आए हैं।