पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर, सूरतगढ़ और राजियासर पंचायत समितियों में मतदान हुआ। तीनों पंचायत समितियों में कुल 74.52 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान कहीं सूरतगढ़ ब्लॉक के गांव भैरूपुरा सीलवानी में EVM में तकनीकी खराबी के कारण करीब 1 घंटे 50 मिनट तक वोटिंग बाधित रही। संघर पंचायत में 102 साल की निक्की देवी पूनिया ने अपने पोते के साथ पहुंचकर वोट डाला। वहीं, भगवानसर में 90 वर्षीय खिवणी देवी को उनका पोता मतदान केंद्र लेकर पहुंचा। श्रीविजयनगर में 68.43 प्रतिशत, सूरतगढ़ में 75.00 प्रतिशत और राजियासर में 78.79 प्रतिशत मतदान हुआ। सूरतगढ़ पंचायत समिति के गांव भैरूपुरा सीलवानी में बूथ नंबर 68 पर मतदान के दौरान EVM मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। करीब 1 घंटे 50 मिनट बाद दूसरी EVM मशीन मंगवाई गई। सूरतगढ़ पंचायत समिति की संघर पंचायत के बूथ नंबर 56 पर 102 साल की निक्की देवी पूनिया मतदान करने पहुंचीं। वे अपने पोते और भाजपा के प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया के साथ बूथ पर आईं और वोट डाला। वहीं, सूरतगढ़ के भगवानसर में 90 साल की खिवणी देवी को उनका पोता मतदान केंद्र लेकर पहुंचा। बुजुर्ग महिला ने भी वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। राजियासर में पहली बार चुना जाएगा प्रधान नई पंचायत समिति राजियासर में पहली बार प्रधान का चुनाव हो रहा है। राजियासर और श्रीविजयनगर में प्रधान का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। वहीं जिला प्रमुख का पद भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। अब तक का कुल मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…