राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे लाइन पर मंगलवार रात 9.45 बजे ब्लास्ट हो गया। अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक पर धमाके से पहले रात 9 बजे पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। ब्लास्ट के कारण पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। ब्लास्ट की जानकारी के बाद आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के करीब 15 घंटे बाद बुधवार दोपहर 1.30 बजे ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू हुआ। घटना के कारण 8 ट्रेन कैंसिल हुई हैं। धमाके के बाद की 3 PHOTOS ATS अधिकारी मौके पर पहुंचे रात करीब 2 बजे आईबी और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची। सवा दो बजे एटीएस के एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने कहा- ब्लास्ट की तीव्रता कितनी थी और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम यहां से सैंपल लेकर जांच करेगी। ग्रामीणों ने सुना धमाका, रात 11 बजे पहुंची पुलिस रामसिंहपुर सीआई राम प्रताप ने बताया- मंगलवार रात 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी। करीब 9 बजे ट्रेन 50 जीबी गांव के पास आस-पास पहुंची। ट्रेन के गुजरने के करीब 45 मिनट बाद पटरी पर धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर 200 मीटर दूर बसे ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों के पास पहुंचे थे। उनकी सूचना के बाद रात 11 बजे पुलिस व दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। अक्टूबर में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था विस्फोटक सुरक्षा एजेंसियों ने अक्टूबर में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी थी। इनमें 7.750 किलोग्राम विस्फोटक (RDX), दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 867 कारतूस थे। 5 बैटरी और दो रिमोट भी थे। हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए। राजस्थान में ट्रेन बेपटरी करने की साजिश पहले भी हुईं 19 जनवरी, 2026: 9 महीने पहले जयपुर में विदेशी पर्यटकों से भरी महाराजा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश हुई। साजिशकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर लोहे की एंगल रख दिए थे। लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। (पूरी खबर पढ़ें) 07 अप्रैल, 2026: चित्तौड़गढ़ में इसी साल 7 अप्रैल को रात करीब 2.37 बजे रेल ट्रैक पर लोहे की पटरी रखकर मालगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश की गई। ओराई नदी की पुलिया पर रखे 17 फीट टुकड़े से इंजन टकराया, लेकिन वह दूर गिर गया और हादसा टल गया। (पूरी खबर पढ़ें) 23 अगस्त, 2024 :दो साल पहले पाली में हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को बेपटरी करने की साजिश का मामला सामने आया था। 23 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रख दिया था। रात करीब साढ़े 8 बजे अहमदाबाद से जोधपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन इस सीमेंट के ब्लॉक से टकरा गई थी। (पूरी खबर पढ़ें) …. इनपुट सहयोग: मयंक अग्रवाल … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर-असरवा एक्सप्रेस में बम की सूचना से अफरा-तफरी:अजमेर में देर रात प्लेटफॉर्म खाली कराकर पूरी ट्रेन खंगाली, झूठी सूचना देने वाला यात्री डिटेन जयपुर-असरवा एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार रात बम की सूचना मिली। अजमेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर GRP, RPF, क्लॉक टावर थाना पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियों ने गहन तलाशी ली। पुलिस प्रशासन ने तुरंत प्लेटफॉर्म खाली कराए। हालांकि बम की सूचना झूठी निकली। (पूरी खबर पढ़ें)