श्रीगंगानगर जिले में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय तेज ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहने और रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और जोर पकड़ सकती है। सुबह-शाम सर्दी का अहसास मौसम रडार स्टेशन श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया था। रात के तापमान में लगातार गिरावट से सुबह के समय ठंड का अहसास बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते सुबह-शाम मौसम ठंडा बना हुआ है, जबकि दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। मौसम में बदलाव के साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मौसम ड्राई रहेगा। रात के तापमान में और गिरावट आने से आगामी दिनों में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है।