झालावाड़| लेडी अनुसूइया सिंहानिया एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक गागरोन किले का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान इतिहास के वरिष्ठ व्याख्याता अल्ताफ हुसैन मंसूरी ने विद्यार्थियों को किले के इतिहास, स्थापत्य कला, सामरिक संरचना और गौरवशाली राजवंशों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने किले की प्राचीर, राम बुर्ज, सूरज पोल और जल स्रोतों का अवलोकन किया। भ्रमण में व्याख्याता आशीष चतुर्वेदी, चिराग सिंह सिसौदिया एवं जीनत खान का सहयोग रहा। इस यात्रा से विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत और मध्यकालीन इतिहास को करीब से समझने का अवसर मिला।