प्रतापगढ़| पीएम श्री राउमावि बड़ीलांक में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस व लघु कहानी शो आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "सस्टेनेबल एवं वैल्यू-बेस्ड एजुकेशन" के तहत छात्रों में राष्ट्रीय अखंडता और स्थायी नैतिक मूल्यों का विकास करना था। यह आयोजन उप-प्राचार्य राकेश कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कैलाश चंद्र कंजर ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। पीएम श्री मापदंडों के अनुसार कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में मुख्य संचालक तुषिता मीणा और फणिया लाल मीणा की सराहनीय भूमिका रही। इस आयोजन समिति के सहयोगी शिक्षक दल में डिम्पल गंधर्व, धापू कुमारी मीणा और गणपत बैरागी शामिल थे। इसके बाद आयोजित हुए विशेष शैक्षिक लघु कहानी शो के जरिए विद्यार्थियों को ईमानदारी, सहयोग और अनुशासन जैसे जीवन मूल्यों का पाठ पढ़ाया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।