श्रीगंगानगर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। चार चरणों में होने वाले चुनाव के तीसरे चरण में श्रीगंगानगर जिले की तीन पंचायत समितियों- सूरतगढ़, श्रीविजयनगर और राजियासर में सरपंच पद के लिए दावेदार सामने आए हैं। इन तीनों पंचायत समितियों की 102 ग्राम पंचायतों में अब तक 368 संभावित दावेदारों के नाम सामने आए हैं। सबसे ज्यादा दावेदार सूरतगढ़ पंचायत समिति में हैं। यहां 36 ग्राम पंचायतों में 167 नाम सामने आए हैं। वहीं, श्रीविजयनगर की 39 ग्राम पंचायतों में 129 और राजियासर की 27 ग्राम पंचायतों में 79 संभावित दावेदारों के सामने आए हैं। हालांकि यह अंतिम सूची नहीं है। कई ग्राम पंचायतों में अभी नाम तय नहीं हुए हैं और कुछ जगहों पर एक ही नाम पर सहमति बनाने के लिए रायशुमारी चल रही है। ऐसे में दावेदारों की संख्या आगे बढ़ सकती है। दैनिक भास्कर न्यूज एप पहली बार एक-एक गांव के दावेदारों के नाम लेकर आया है। इसके लिए हमारी टीम राजस्थान के गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंची। तीसरे चरण में 5 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले जानते हैं कि इन ग्राम पंचायतों में कहां कौन सरपंच पद के लिए दावेदार है। पढ़िए सरपंच पद के संभावित दावेदारों की ये लिस्ट…