शहर के नेहरू नगर एवं चौहटन रोड़ स्थित ओवरब्रिज के नीचे बढ़ते अस्थायी अतिक्रमण शहर से सौंदर्यीकरण को प्रभावित हो रहा है। फुटपाथों पर हाथ ठेले, केबिन और अन्य अस्थायी दुकानें लगने से आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर ओवरब्रिज के नीचे सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली लोहे की जालियां नहीं होने के कारण दुकानदार खाली जगह का उपयोग सामान रखने और ठेले खड़े करने में कर रहे हैं। इसी वजह से लंबे समय से इन जगहों पर सफाई ही नहीं हो रही है और कचरे के ढेर लगे हुए है।