अवैध रूप से संचालित मीट की दुकान सीज करती टीम। अतिक्रमण प्रभारी हंसराज ने आमजन व व्यापारियों से अपील की है कि शहर में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की अवैध मीट की दुकान न चलाएं, अन्यथा दुकानें सीज की जाएगी। साथ ही निकाय भूमि पर अवैध निर्माण व अतिक्रमण करने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान चूनाराम चौधरी, नरेशपाल सिंह, गायड़सिंह सहित अतिक्रमण निरोधक दस्ता व सफाई कर्मी मौजूद रहे। भास्कर न्यूज| जैसलमेर शहर में मुख्य मार्गों पर अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने गड़ीसर रोड स्थित मुसाफिर खाना के पास अवैध रूप से संचालित हो रही मांस, मछली व मीट की दुकान मय ठेले को सीज कर दिया। नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि मुसाफिर खाना के पास मुख्य मार्ग तिराहे पर अवैध रूप से मांस-मछली की दुकान व ठेला संचालित किया जा रहा था। संचालक को पूर्व में कई बार मौखिक रूप से दुकान हटाने और बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसने अनदेखी की। ऐसे में सीज करने की कार्रवाई की गई।