रविवार को पंचायत गुड़ा सूर सिंह के नव-नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही 7 पंचों ने कार्यभार ग्रहण किया। सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मेरा प्रथम लक्ष्य ग्राम पंचायत के सभी गांवों को साथ लेकर समान रूप से विकास के कार्य किए जाएंगे। पंचायत को पांच सालों में सम्पूर्ण राजस्थान में एक आदर्श पंचायत के रूप में जाना जाए। इसके लिए प्रयास करेंगे। निंबली सरपंच गजेंद्र सिंह राठौड़, मालसबाबडी सरपंच ओम प्रकाश चौहान, वोपारी सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह, नई फुलाद सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह, नगर पालिका वाइस चेयरमैन नगेंद्र गुर्जर, पार्षदगण, उपसरपंच छोटू सिंह धनला, सेवानिवृत्त शिक्षा उप-निदेशक शंकर सिंह उदावत, राम सिंह गुड़ा, पूना राम चौधरी, कालू राम चौधरी आदि उपस्थित रहे। उपेंद्र सिंह सिचाना, भंवर सिंह गुड़ा, मदन सिंह वार्ड पंच, श्याम सिंह चौकड़िया, राजेंद्र सिंह राठौड़, रतन सिंह, देवी सिंह जोड़ ने भी संबोधित किया। पंचायत कार्यालय के ग्राम विकास अधिकारी योगेश गुर्जर, कनिष्ठ सहायक भुंडा राम जी द्वारा नव-निर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।