क्षेत्र की राजगढ़, सिद्धमुख और चांदगोठी पंचायत समितियों की 106 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सरपंच और पंच के लिए मतदान होगा। बुधवार को नामांकन के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। शुक्रवार को उप सरपंच के लिए चुनाव होगा। तीनों पंचायत समितियों में सरपंच के लिए 571 प्रत्याशी मैदान में हैं। सिद्धमुख की 29 पंचायतों में 147 प्रत्याशी: सिद्धमुख पंस. की 29 पंचायतों में 147 प्रत्याशी मैदान में हैं। बास कांजण में चार, भगेला और भीमसाना में पांच-पांच, बिरमी खालसा में दो, चैनपुरा बड़ा में सात, चैनपुरा छोटा में चार, चुबकिया ताल और दयावठ में तीन-तीन, ढाणा में छह, ढाणी बड़ी में तीन, धानोठी बड़ी में छह, धानोठी छोटी में दो, ढिगारला में पांच, दुमकी में सात, गालड़ में पांच, घणाऊ में आठ, ग्वालिसर में पांच, हांसियावास और कांजण में चार-चार, ख्याली में सात, किशनपुरिया में पांच, मिठी में नौ, न्यांगल बड़ी में चार, न्यांगल छोटी में आठ, पहाड़सर में नौ, रामसरा ताल में दो, सादपुरा में पांच, सिद्धमुख में छह तथा तांबाखेड़ी में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चांदगोठी की 33 पंचायतों में 183 प्रत्याशी: चांदगोठी पंस. की 33 ग्राम पंचायतों में 183 प्रत्याशी मैदान में हैं। जणाऊ खारी में आठ, कालरी और कांधराण में पांच-पांच, हमीरवास बड़ा में नौ, सरदारपुरा में पांच, नीमां में चार, दंदेऊ मोहनसिंह में पांच, जसवंतपुरा में चार, रामपुरा में आठ, बेवड़, भोजाण, बिराण, भैंसली और भभरींड में पांच-पांच, नवां में तीन, गुडाण में सात, चांदगोठी में दो, नूहंद में चार, थिरपाली बड़ी में पांच, थिरपाली छोटी में चार, बास गोविंदसिंह में चार, सुल्खनिया छोटा में तीन, सुल्खनिया बड़ा में सात, डींगली में आठ, नेशल में सात, सांखणताल में चार, रावतसर कुंजला में पांच, सांखण तूमली में आठ, नौरंगपुरा में सात, ठिमाऊ छोटी में चार, ठिमाऊ बड़ी में सात तथा गुगलवा और बालाण में 8-8 प्रत्याशी हैं। राजगढ़ पंस. की 44 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 241 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बैजुवा में पांच, बैरासर बड़ा में नौ, बैरासर छोटा में छह, बींजावास में सात, भामासी और बूंगी में पांच-पांच, देवीपुरा में छह, ढंढाल लेखू में पांच, ढाणी कुम्हारान में चार, ढाणी मौजी में छह, डोकवा में 10, गागड़वास में सात, गगोर में नौ, गोठ्यां बड़ी में आठ, गुलपुरा में नौ, हरपालू कुबड़ी में आठ, हरपालू कुशाला में सात, हरपालू रामधन में चार, कालाना और कामाण में सात-सात, खैरू बड़ी में तीन, खारियाबास में सात, खुड्डी में दो, किशनपुरा में चार, लाखलाण में दो, लंबोर बड़ी में पांच, लंबोर छिंपियान में तीन, लसेड़ी में छह, लिलकी में चार, लीलावठी में पांच, लूदी झाबर में कोई प्रत्याशी नहीं, लुटाना मगनी और मानपुरा में दो-दो, मिठड़ी केसरी सिंह में 11, मोडावासी में चार, मुंदीताल में छह, राघा बड़ी में पांच, राघा छोटी में चार, रतनपुरा में तीन, राऊ ताल में चार, सदाऊ में आठ, सांखू में पांच, सूरतपुरा में नौ तथा विजयपुरा में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।