शहर के खंडिया पावर हाउस स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन पर रविवार को मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक खंडिया पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान खंडिया कॉलोनी, चामुंडा माता मंदिर, मास्टर कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, कंचन सिटी, कनक सिटी, सुभाष कॉलोनी, डिप्टीजी के मंदिर के आसपास का क्षेत्र, बड़ा बाजार, पुलिस लाइन, कपिल वस्तु कॉलोनी, गढ़ परिसर, मंगलपुरा, सीमेंट रोड, तबेला रोड, धनवाड़ा, अखाड़े की तलाई, इंदिरा कॉलोनी, पंचमुखी बालाजी के आसपास का क्षेत्र, घुड़पुरा मोहल्ला, जेलरोड और बसस्टैंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा खंडिया पावर हाउस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।