झालावाड़| ज्योति नगर जीएसएस से जुड़े इलाकों में बुधवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत निगम के अनुसार इस दौरान आनंद विहार, कलेक्टर सिविल लाइंस क्षेत्र, जिला परिषद, पृथ्वी विलास, साईनाथपुरम, जनाना अस्पताल, टीएचओ ऑफिस, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, डाक बंगला और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा कालीदास कॉलोनी, छोटी रायपुर, मंगलपुरा, मामा-भांजा चौराहा, प्रेम मंदिर, मूर्ति चौराहा, झिरी मोहल्ला, गोदाम की तलाई, अशोक विहार, कुम्हार मोहल्ला, शनि मंदिर और सत्यनारायण मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी फीडरों की आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।