बामला| कस्बे में मेगा हाइवे के करीब स्थित खेतों में लगी करीब 20 किसानों की ट्यूबवेलों से शुक्रवार रात को अज्ञात चोर लाखों रुपए की केबलें चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो देखा कि खेतों में लगी ट्यूबवेलों की केबलें चोरी हो गई। पीड़ित किसान हेमंत सुमन, शंकर नाथ, ओम सुमन, भारत सुमन, कन्हैया नागर, भंवरलाल नागर, प्रकाश सुमन सहित अन्य किसानों ने चोरी हुई लाखों रुपए की केबलों की रिपोर्ट सदर थाने में दी है। सदर थाने के कांस्टेबल बंतुसिंह गुर्जर ने मौका स्थल पर पहुंच चोरी हुई केबलों के बारे में पीड़ित किसानों से जानकारी ली और आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाया।