भास्कर न्यूज | रामसर क्रिकेट के मैदान में बाड़मेर की प्रतिभाओं ने फिर अपनी छाप छोड़ी है। राजस्थान की सैयद मुश्ताक अली टी-20 टीम की चैलेंजर प्रतियोगिता के लिए बाड़मेर जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें रामसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खड़ीन निवासी भूराराम, दीपक कड़वासरा, गिड़ा निवासी गिरधारीराम प्रिंस जाखड़ शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लगातार अभ्यास किया। कड़ी मेहनत की। इसी दम पर उन्हें राज्य स्तरीय चैलेंजर प्रतियोगिता के लिए चुना गया। चयन की खबर मिलते ही जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी फैल गई। खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी खुशी जताई। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य स्तर तक पहुंचने का इन खिलाड़ियों का सफर क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बना है। इस उपलब्धि से जिले के अन्य उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। बाड़मेर जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवाराम चौधरी ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल प्रेमियों ने भी शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की बात कही। जिले के खेल जगत के लिए इसे गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है। खेल प्र​ेमियों ने खुशी जताते हुए कहा कि जिले की प्रतिभाओं का चयन अपने आप में बहुत बड़ी बात है और नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।