टोंक में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। पचेवर, मालपुरा, उनियारा, देवली और पीपलू पंचायत समिति में तीसरे चरण में सरपंच का चुनाव होना है। इसमें इन पांचों पंचायत समिति की 145 पंचायतों में चुनाव है। इस दौरान 500 से ज्यादा संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आई है। हालांकि अभी नामों की संख्या और भी बढ़ सकती है। कई जगह निर्विरोध सरपंच बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। इसलिए किसी भी ग्राम पंचायत में मुकाबला रोचक हो सकता है। तीसरे चरण में 3 नवंबर को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य का चुनाव होगा। वहीं 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। सरपंच और वार्ड पंच की मतगणना उसी शाम होगी। वहीं 6 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा। पढ़ें संभावित दावेदारों की लिस्ट